दरभंगा, मार्च 21 -- दरभंगा। दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ शुक्रवार को एमजी कॉलेज में भाजपा दरभंगा नगर उत्तरी मंडल की ओर से किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश झा ने की। वर्ग का उद्घाटन बिहार भाजपा अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक कौशल एवं सेवा भावना का विकास होता है, जिससे पार्टी और अधिक सशक्त बनती है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.