राष्ट्र निर्माण का सर्वोच्च माध्यम है शिक्षा: विनोद उपाध्याय
सिमडेगा, अगस्त 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में वरिष्ठ पदाधिकारियों का आगमन हुआ। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय श्रद्धा जागरण सह प्रमुख विनोद उपाध्याय, वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी, प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, विभाग संगठन मंत्री खेदु नायक तथा सलडेगा संकुल प्रमुख संतोष दास आदि उपस्थित थे। मौके पर विनोद उपाध्याय ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सर्वोच्च माध्यम बताया। उन्होंने समर्पण, संस्कार एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए विद्यालय को प्रगति के नए शिखरों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उनके मार्गदर्शन से सभी शिक्षक नव ऊर्जा, नवीन उत्साह और सेवा संकल्प से अनुप्राणित हुआ। मौके पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय और स्वागत प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.