राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर मना एबीवीपी का स्थापना दिवस
बस्ती, जुलाई 10 -- निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर अटल प्रेक्षागृह में गुरुवार को आयोजन हुआ। स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्र ने दीप जलाकर व परिषद गीत के साथ शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि श्वेतांक शेखर सिंह, घनश्याम मिश्रा, संजय सिंह, डॉ. निगम मौर्या, शिवेंद्र सिंह सूर्यवंशी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ. निगम मौर्या ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। विद्यार्थियों में राष्ट्रभाव, अनुशासन, चरित्र और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो जाए तो देश का भविष्य खुद ही सुदृढ़ हो जाता है। मुख्य अतिथि विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि भारत का भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है। यह भी पढ़ें- एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाया 78 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.