बुलंदशहर, मार्च 2 -- बुलंदशहर, संवाददाता। राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मासूम बच्चों के साथ होली मनायी। झुग्गी बस्ती के सभी परिवारों को गुलाल, रंग, पिचकारी, गुझिया, मिठाई, फ्रूटी, बिस्कुट आदि गिफ्ट पैक बांटकर होली की खुशियां साझा कीं। राष्ट्र चेतना मिशन के प्रमुख पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता अनूपशहर बस स्टैंड के निकट बिजलीघर के सामने स्थित झुग्गी बस्ती में पहुंचे। उन्होंने सभी परिवारों के सदस्यों को गुलाल लगाकर मिठाई पिचकारी वितरित की। अध्यक्ष हेमन्त सिंह, महासचिव मयूर अग्रवाल, उपाध्यक्ष कपिल राणा ने बच्चों को होली के महत्व और परम्पराओं के बारे में बताते हुए सभी को अपने हाथों से गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाई। बच्चे संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ होली के गीतों पर काफ़ी देर तक जमकर झूमते नाचते रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.