राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा विकास तोमर
हापुड़, मई 11 -- भाजपा नेता विकास तोमर ने धौलाना क्षेत्र के गांव सिरोधन से देहरा तक हर वर्ष निकलने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वीर योद्धा महाराणा प्रताप अदम्य साहस, शौर्य और भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं तथा उनकी शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा। यह यात्रा हमारे स्वाभिमान, संस्कृति और गौरव का प्रतीक है और हर वर्ष पूरे सम्मान और उत्साह के साथ निकलती रहेगी। विकास तोमर का यह बयान गांव देहरा में शोभायात्रा के दौरान हुए सांप्रदायिक तनाव और पथराव की घटना के बाद आया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल इतिहास के महान योद्धा नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और आत्मसम्मान की जीवंत प्रेरणा हैं। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती पर शोभा यात्रा ऐसी यात्रा को विवादित बनाने की कोशिश बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.