बागपत, फरवरी 14 -- बड़ौत। नगर के अग्रसेन भवन में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें भाग लेते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मेलन का महत्व बताया गया। मुख्य अतिथि ब्रह्म विद्या पीठाधीश्वर अनंत विभूषित परम पूज्य दंडी स्वामी महादेव आश्रम ने कहा कि हिंदू जातियों में बंटा हुआ है, जिसको संगठित हुए बिना भारत समृद्ध व सशक्त नहीं हो सकता। राष्ट्रकवि श्रीकांत ने कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक लक्ष्मी नगर भूपेंद्र ने कहा आज से 100 वर्ष पूर्व डा. हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। तभी से यह विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पांच परिवर्तन समाज द्वारा अपनाए जाने पर चर्चा की, जिसमें सामाजिक समरसता समाज से जाती-पाती ऊंच नीचे का भेदभाव न रहे। कुटुंब प्रबोधन में प्रतिदिन दिन शादियां महंगी होती जा र...