भदोही, फरवरी 1 -- भदोही, संवाददाता। भदोही के भाजपा सांसद डा. विनोद कुमार बिंद ने बजट की तारीफ की। कहा कि केंद्र सरकार ने कालीन उद्योग की बेहतरी को बजट में तरजीह दिया है। भारत को विकिसत बनाने वाला बजट साबित होगा। बजट में सरकार ने विकास, सुरक्षा, कल्याण, अधिकार एवं कर्तव्यों वाला बनाया है। गरीब, किसान, युवा, मजदूर, बुनकर सभी का हित इसमें रखा गया है। जिसका दूरगामी परिणाम होगा। अर्थ व्यवस्था, रोजगार, राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री ने काम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...