अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रमुख युवा व्यापारी गोष्ठी में राष्ट्र निर्माण में सहयोग की अपील की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृज प्रांत के प्रांत संपर्क प्रमुख प्रमोद चौहान ने कहा कि युवा व्यापारी विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्र को सर्वोपरि रखेंगे तो निश्चित हमारा देश सशक्त होगा। खैर रोड स्थित मनकामेश्वर सदन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रमोद चौहान, विभाग सह संघचालक ललित कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रांजल गर्ग, मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता ने भारत माता के चित्र के सामने पुष्पार्चन कर किया। मुख्य वक्ता प्रमोद चौहान ने कहा कि आजादी के समय विभिन्न क्रांतिकारी देश को आजाद कराने में लगे हुए थे। उसी समय डाक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की। डाक्टर हेड...