बोकारो, मार्च 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। द इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट्स बोकारो चैप्टर के तत्वावधान में सेक्टर 5 स्थित सीएमए भवन में रविवार को जीएसटी में वर्तमान परिवर्तन व विवादों के समाधान व इनपुट टैक्स क्रेडिट विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता कोलकाता से पधारे प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट गोपाल सोनीका, मुख्य अतिथि बीएसएल वित्त व लेखा विभाग के सीजीएम निर्मल कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि में बीएसएल के पूर्व महाप्रबंधक सुरेंद्र नाथ चौबे, सेल, एसआरयू के सीजीएम पीसी मिश्रा सहित बोकारो चैप्टर के फेकल्टी,सीएमटी व विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि निर्मल कुमार सिंह ने बताया जिस प्रकार बहादुर सैनिक देश की सीमा पर हमारे राष्ट्र की सुरक्षा करते हैं उसी प्रकार लेखाकार, राष्ट्र के वित्तीय पहलुओं के विभिन्न आ...