औरंगाबाद, अगस्त 14 -- व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सह अध्यक्ष, मध्यस्थता निगरानी एवं पर्यवेक्षी समिति अरुण कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता विशेष अभियान के संचालन को लेकर शुक्रवार को मध्यस्थता निगरानी एवं पर्यवेक्षी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (नवम्) सह संयोजक पर्यवेक्षी समिति पंकज पाण्डेय, लोक अभियोजक अजय कुमार, सरकारी अधिवक्ता बृजा सिंह, विधि संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सह मध्यस्थता समन्वयक तान्या पटेल तथा प्रशिक्षित मध्यस्थ उपस्थित रहे।

मध्यस्थता का महत्व प्रधान न्यायाधीश अरुण कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्ता...