मधुबनी, अप्रैल 24 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। भारत की जनगणना दो चरणों में आयोजित है। इसमें प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) व 2 मई से 31 मई 2026 तक की निर्धारित एक महीने में किया जाएगा। इसी क्रम में मधुबनी जिले में प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग के द्वारा 13 से 24 अप्रैल तक प्रतिदिन चार बैच में प्रगणक व पर्यवेक्षकों एच.एल.ओ. का तीन दिवसीय प्रशिक्षण अनुमंडलवार करायी गयी है। विदित हो कि यह भारत की पहली डिजीटल जनगणना है, जिसमें मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से आकड़ो का संग्रहण, जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (सीएमएमएस) पोर्टल का उपयोग, मकान सूचीकरण ब्लॉक का निर्माण (एचएलबी), वेब एप्लीकेशन, स्व गणना पोर्टल आदि जैसे कई नई तकनीक का उपयोग किया जाएगा जिससे आंकड़ों को कम समय में जारी करना समय होगा। इस कार्य के लिए जिला स्तर के सभी पदाधिकार...