धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद व सुमित आजाद ने बुधवार को डीएवी प्लस टू उच्च विद्यालय आर्य समाज में छात्र-छात्राओं से कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पित हों। सुमित आजाद ने बच्चों से देश व चंद्रशेखर आजाद के बारे में कई प्रश्न पूछे। बच्चों ने जवाब दिया, जिसे सुनकर वे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने देश की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। अमित आजाद ने बताया कि एक 14 वर्ष का छोटा बालक चंद्रशेखर तिवारी से चंद्रशेखर आजाद कैसे बन गया। इससे पहले स्कूली छात्रों और स्काउट गाइड बैंड ने अतिथियों का स्वागत स्वागत किया। आर्य समाज के मंत्री अजय कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। मौके पर निरसा आर्य समाज के प्रधान हरि हर आर्य, धनबाद प्राणजीवन एकेडमी के प्राचार्य मिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.