वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। दौलतपुर स्थित आवास विकास कॉलोनी में आयोजित शौर्य कथा में कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में जन-जन के भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण और गौरव की भावना जागृत करना अत्यंत आवश्यक है। क्षत्रिय धर्म संसद काशी की ओर से आयोजित कथा में आचार्य ने गांवों के सशक्तीकरण, स्वावलम्बन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। इस अवसर पर डॉ. रमेश प्रताप सिंह, अजीत सिंह, महेश्वर सिंह, संजीव सिंह, प्रसिद्ध नारायण सिंह, अरुण सिंह, किरण सिंह, नागेश सिंह, कुश प्रताप सिंह, डॉ. अतुल सिंह, अम्बिका सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. संजय सिंह गौतम और धन्यवाद ज्ञापन रणविजय सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- जलडेगा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...