नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों सहित 700 से अधिक नागरिकों ने भारत के चुनाव आयोग (ECI) को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 अप्रैल को 'राष्ट्र के नाम अपने संबोधन' में आदर्श चुनाव आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन किया है।शिकायतकर्ताओं ने पत्र में क्या लिखा है? 20 अप्रैल को मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजी गई इस शिकायत में कई गंभीर मुद्दे उठाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पीएम मोदी का भाषण दूरदर्शन, संसद टीवी और ऑल इंडिया रेडियो जैसे सरकारी माध्यमों पर प्रसारित किया गया। चुनाव के समय इसका इस्तेमाल एक तरह से चुनावी और पक्षपातपूर्ण प्रचार है। सरकारी पैसे से चलने वाले मीडिया का इस तरह से इस्तेमाल करने पर सत्ताधारी पार्टी को एकतरफ...