अयोध्या, अप्रैल 17 -- अयोध्या, संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में नारी शक्ति का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी को दायित्व के साथ आगे बढ़ना है। चिकित्सा विज्ञान, अंतरिक्ष, शिक्षा, राजनीति, उद्यमिता के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी दिखाई दे रही है। इसलिए शिक्षा से समाज में बड़ा परिवर्तन होगा। यह बातें कुलपति ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में मिशन शक्ति-फाइव नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के तहत 'महिला स्वावलंबन' संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि दहेज जैसी परंपरा का बहिष्कार सर्वसम्मति से आवश्यक है। यह भी पढ़ें- कुलपति के नेतृत्व में शिक्षकों ने निकाली पदयात्रा घरेलू हिंसा में पुरुष कभी भागीदार न...