बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर। बुधवार को विकास भवन बिजनौर के सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्य तिथि पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने मौजूद पत्रकारों का मार दर्शन करते हुए कहा कि वास्तव में राष्ट्र के चौथे स्तंभ के सर्वांगीण विकास में ग्रामीण पत्रकारों की अहम भूमिका है। जिसे जिंदा रखने के लिए ग्रामीण पत्रकारों को बचाए रखना बेहद जरूरी है। मुख्य वक्ता डॉ पंकज भारद्वाज ने भी संबोधित किया। संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ नरेश पाल सिंह ने संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल के कृतित्व और चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- सजग प्रहरियों की समस्याओं को उठाया कार्यक्रम को जिला सांख्यिकी अधिकारी लक्ष्मी देवी, संगठन के जिला संरक्षक नरेश भास्कर, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ज...