राष्ट्र की सेवा ही भाजपा कार्यकर्ताओं का है धर्म: मंत्री
खगडि़या, मई 17 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ रविवार को रहीमपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने की। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान श्री जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र की सेवा ही भाजपा कार्यकर्ताओं का सर्वोपरि धर्म है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम है और यह कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक दायित्वों को मजबूत करता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं राष्ट्र प्रथम के विचारों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.