वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी। नववर्ष के प्रथम रविवार को राष्ट्र में सुख-समृद्धि की कामना से काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का विशेष शृंगार हुआ। बाबा को रजत क्षत्र और मुकुट धारण कराया गया। विभिन्न प्रकार के फूलों से महंत पं.पुरुषोत्तम पांडेय ने शृंगार किया। बाबा को 21 किलो जलेबा, 21 किलो चूड़ा मटर और विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों का भोग लगाया गया। पं.सतीश पांडेय 'पल्ली गुरु' ने बाबा की आरती उतारी। मुख्य रूप से पं.अवशेष पांडेय 'कल्लू महाराज', कन्हैया दुबे 'केडी', सुनील शर्मा ने भक्तों में प्रसाद वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.