मधेपुरा, अप्रैल 30 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। शहर के भिरखी वार्ड 24 में मुख्य पार्षद के निवास स्थान पर बुधवार को महान दानवीर भामा शाह की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिला वैश्य समाज के अध्यक्ष अमोल साह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भामा साह की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भामाशाह का जन्म 15वीं शताब्दी में मेवाड़ (राजस्थान) में हुआ था। वे मेवाड़ राज्य के महामंत्री थे। महाराणा प्रताप के प्रति उनकी निष्ठा और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अतुल्य है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनके पिता भरमल शाह मेवाड़ दरबार में उच्च पद पर आसीन थे। यह भी पढ़ें- गढ़हरा में दानवीर भामाशाह की मनाई जयंती भामाशाह को बचपन से ही राजनीति और प्रशासन की शिक्षा मिली । मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा, शिवनारायण स...