सहारनपुर, नवम्बर 10 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश, युवा व्यापार मंडल और महिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन के जिलाध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। मंगलोर चौकी रोड स्थित सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि व्यापारी राष्ट्र की नींव होता है। कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी दरें घटाकर व्यापारियों को बड़ी राहत दी है और उन्हें सुरक्षित व समृद्ध व्यापार का भरोसा दिलाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों के उत्पीडऩ का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष चंदनबाला जैन, युवा अध्यक्ष अश्वनी गर्ग, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलशाद चार्ली और हैदर को तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.