राष्ट्र की एकता व अखंडता के विषय में बतलाया
उन्नाव, अगस्त 21 -- सोनिक। बिछिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को विद्यालयों में अखंड भारत विषय को लेकर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली इतिहास सांस्कृतिक एकता एवं अखंड भारत की संकल्पना के बारे में जानकारी दी गई। चंद्रमणि इंटर कॉलेज जरगांव में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रमुख नागेंद्र, जिला संघचालक सुरेश, खण्ड कार्यवाह अभय, विद्यालय संचालक एवं खण्ड पर्यावरण प्रमुख सूरज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के महत्व से अवगत कराया। इसी क्रम में शिवप्रसाद पाण्डेय इंटर कॉलेज, पड़री कलां में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- गुरु की महिमा और भारतीय संस्कृति की अमरता का संदेश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.