घाटशिला, मार्च 24 -- घाटशिला, संवाददाता। मेरा युवा भारत (पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर) की ओर से सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर भव्य पदयात्रा निकाली गयी। इसका नेतृत्व जिला युवा पदाधिकारी मंटू पातर ने किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पदयात्रा निकाली, वहीं महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना व शहीदों के बलिदान को स्मरण करना था।यह पदयात्रा उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह से निकल कर ध...