बागपत, फरवरी 17 -- बड़ौत। धनुषकोटि रामेश्वरम से लाल चौक श्रीनगर के लिए चल रही सनातन जागरण राष्ट्र कल्याण वेद यज्ञ यात्रा नगर के मेडिसिटी हॉस्पिटल पहुंची। जहां जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के द्वारा स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में आर्य जनों द्वारा आहुति दी गई। यज्ञ के यजमान डा.मनीष तोमर, डा. गीतांजलि तोमर रहे। अंतर्राष्ट्रीय वेद प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष डा. मोक्ष ने कहा कि सभी मनुष्यों को वेद पढ़ने का अधिकार है। यात्रा संयोजक आचार्य नरेंद्र ने कहा कि वेद संपूर्ण मानव जाति के पूर्वजों के धर्म ग्रंथ रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रवि शास्त्री ने किया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत अध्यक्ष सुशील राणा, कपिल आर्य, प्रोफेसर सुरेंद्र पाल आर्य, रामपाल तोमर, प्राचार्य अरविंद शास्त्री, आचार्य विनोद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.