बागपत, मई 18 -- बागपत। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की तरफ से सोमवार को जन्म शताब्दी अनुयाज गोष्ठी का आयोजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए मुख्य वक्ता उमाशंकर डबराल, अशोक सिंह तथा ओमकार सारंग ने गोष्ठी का उद्देश्य बताया गया। उमाशंकर डबराल ने बताया कि इस संकटकालीन समय में सभी को एकजुट रहने की आवश्यकता है। राष्ट्र के कल्याण के लिए अपनी साधना और उपासना बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि इस संकटकालीन समय को धैर्य रखते हुए आई हुई विकट परिस्थितियों का सामना किया जा सके। इस दौरान गोष्ठी में प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल, संस्कृति मंडल, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, कन्या कौशल आदि से जुडे कार्यकर्ता और परिवार के लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कंवरपाल सिंह, वेद प्रकाश, प्रेमपाल चौहान, राहुल ...