कानपुर, मार्च 1 -- महाराजपुर के सलेमपुर स्थित श्रीबालाजी सरकार मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड के पाठ के साथ फूलों की होली खेली गई। मंदिर प्रांगण में पचास से अधिक देशों में सुंदरकांड पाठ कर चुके पंडित अजय याज्ञनिक ने पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अजय याज्ञनिक ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहाकि सुंदरकांड में एक स्थान पर हनुमान जी कहते हैं जिन मोहि मारा तिन मैं मारे अर्थात हमारा हाथ पहले प्रहार के लिए कभी नहीं उठता लेकिन यदि कोई अन्याय अत्याचार करे तो घर में घुस कर मारने की हमारी नीति है। राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा सच्चा धर्म है और प्रत्येक सुंदरकांड पाठ करने वाले को इसी नीति पर चलना चाहिए। यहां मनोज अग्रवाल, हरिकिशन चौखानी, राधेश्याम शर्मा, प्रहलाद दास गुप्ता, मनोज अग्रवाल, कमल राज गुप्ता, मनोज सेंगर, अरुण अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.