मुरादाबाद, जनवरी 10 -- मुरादाबाद। बजरंग दल ने शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को च्वाइस बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम किया। मुख्य वक्ता बजरंग दल के महानगर विद्यार्थी प्रमुख ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सनातन धर्म के इतिहास से अवगत कराना है। उन्होंने बताया बजरंग दल का गठन भी राष्ट्र और धर्म की सेवा तथा सुरक्षा के लिए किया गया। इसी क्रम में साप्ताहिक मिलन एवं सत्संग के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति के भाव जागृत करने के प्रयास जारी हैं। सभा में संगठन का विस्तार भी किया गया। संचालन प्रमोदने किया। कुणाल, प्रशांत्र, शिवम, प्रियम, अमित प्रियांशु अमन, दीपक आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.