हल्द्वानी, मार्च 29 -- रामनगर। पीएनजी महाविद्यालय रामनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को समापन राष्ट्र एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एमसी पाण्डे, विधायक प्रतिनिधि जगमोहन सिंह बिष्ट, सरस्वती विद्या मंदिर छोई के प्रधानाचार्य केडी जोशी बतौर अतिथि शामिल हुए। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पाण्डे ने चहुमुखी विकास पर जोर दिया। डॉ.जेपी त्यागी ने स्वयंसेवियों को जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक पहलुओं पर जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ.ममता भदोला जोशी, डॉ.सुमन कुमार, डॉ.जेपी त्यागी, छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष मनोज पांडेय, सचिव मनीष जोशी कोषाध्यक्ष संक्रांत सिंह, सांस्कृतिक सचिव कृतिका मेंदोलिया, आदि मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.