राष्ट्र उदय पार्टी के लोगों ने मनाया राष्ट्रीय ओबीसी दिवस
भदोही, अगस्त 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में शुक्रवार को राष्ट्र उदय पार्टी द्वारा राष्ट्रीय ओबीसी दिवस मनाया गया। इसमें शामिल हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल एवं फ्रंटल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पार्टी की मजबूती पर बल देते हुए एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट कृष्ण देव पाल ने किया। आगामी चुनाव को लेकर पार्टी के लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर रणनीति बनाया। इस मौके पर उपाध्यक्ष पवन कुमार पाल, रोहित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मंडल दिवस समारोह में सामाजिक न्याय के पुरोधाओं को किया गया याद
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.