राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी योगिता कुंतल
मथुरा, अगस्त 18 -- सौंख। क्षेत्र के बाबा कढ़ेरा विद्या मंदिर नगला अक्खा में कक्षा सातवीं की छात्रा योगिता कुंतल पुत्री गुलाब सिंह का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। योगिता सितंबर माह में अमृतसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पूर्व जनपद रामपुर में आयोजित मंडलीय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में योगिता ने अपनी टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय योगिता ने अपनी कोच सुमन बघेल को दिया है। यह भी पढ़ें- नेशनल हाकी में पंजाब खेलने जाएगी बहेड़ी की राधिका योगिता ने कहा कि कोच सुमन बघेल से ही उन्होंने हॉकी के गुर सीखे हैं। योगिता के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.