इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के 6 हॉकी खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। 3 से 12 अप्रैल तक राजगीर बिहार में आयोजित होने वाली सब जूनियर हॉकी इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के 6 हॉकी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉकी खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित खिलाड़ी रोमित पाल, सुनील पाल, किसलय, शिवम यादव, नीतीश यादव, प्रदीप यादव के चयन होने पर उन्होंने कालेज के हॉकी प्रशिक्षक एमपी सिंह ओलंपियन, डॉ. मोहम्मद जियाउर्रहमान, रणधीर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि हमारे यह...