राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में छाईं श्यामपुर की आरती
देहरादून, अगस्त 13 -- श्यामपुर। राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में श्यामपुर की आरती ने शानदार खेल दिखाया। पुणे में चल रही 16वीं जूनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर की पूर्व छात्रा आरती ने बुधवार को गोवा के खिलाफ दो गोल किए। उनके शानदार खेल की बदौलत उत्तराखंड ने गोवा को 5-0 से हराया। आरती को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेल रही आरती ने पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। उत्तराखंड की टीम ने शुरुआत से ही गोवा पर दबाव बनाए रखा और आसानी से मुकाबला जीत लिया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई ईस्ट ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन आरती के इस प्रदर्शन से श्यामपुर क्षेत्र में खुशी है। श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.