वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बड़ालालपुर स्थित क्रीड़ा संकुल के एस्ट्रोटर्फ मैदान में मंगलवार को अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी स्पर्धा शुरू हुई। यह आयोजन से ओलंपियन पद्मश्री मो. शाहिद की स्मृति में किया गया है। यूपी पुलिस और सीआईएसएफ दिल्ली के बीच उद्घाटन मैच बराबरी पर छूटा। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। शुरुआत से ही दोनों टीमो ने एक-दूसरे पर आक्रमण शुरू किया। यूपी पुलिस के खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने तेज शाट मारा। सीआईएसएफ दिल्ली के गोलकीपर गुरजोत सिंह ने इसका सुंदर बचाव किया। अंतिम सीटी बजने तक दोनों टीमों का स्कोर शून्य रहा। प्लेयर ऑफ द मैच सीआईएसएफ के गोलकीपर गुरजोत सिंह रहे। निर्णायक राजेन्द्र कुमार सिंह, गुरप्रीत सिंह रहे। इसके पहले मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने मो. शाहिद के चित्र पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.