देहरादून, अप्रैल 16 -- देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 36 घंटे का राष्ट्रीय हैकाथॉन आयोजित किया गया। 16 अप्रैल से शुरू हुए इस आयोजन में 18 राज्यों की 122 टीमों के 650 प्रतिभागियों ने नवाचार पेश किए। मुख्य अतिथि उद्योग विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार का स्वागत निदेशक प्रो. टी.एस. सिद्धू ने किया। निर्णायक मंडल में विवेक अग्रवाल, कुणाल पांडे, अर्पिता सिंह, डॉ. सिद्धार्थ जैन, डॉ. सुमित गर्ग, डॉ. चंद्रदीप भट्ट और डॉ. आशुतोष भट्ट शामिल रहे। प्रतिभागियों ने एआई, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्ट एग्रीकल्चर जैसे विषयों पर समाधान विकसित किए, जिनके लिए 1.5 लाख के पुरस्कार और सीड फंडिंग दी जा रही है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सुरमधुर पंत ने किया, जिसमें अजय वर्मा, क्षितिज जैन, आशीष कुमार गुप्ता और मुकेश पांडे का विशेष सहयोग रहा

हिंदी हिन्दुस्त...