राष्ट्रीय हैंडलूम हैकाथॉन में बीएचयू को तृतीय पुरस्कार
वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। बीएचयू के दृश्य कला संकाय के टेक्सटाइल डिजाइन के शोध छात्र असीम मंडल ने राष्ट्रीय हैंडलूम हैकाथॉन 2026 की 'सस्टेनेबिलिटी एंड एनवायरनमेंटल इम्पैक्ट' श्रेणी में अपनी टीम के साथ तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के विकाय आयुक्त हथकरघा की पहल पर राष्ट्रीय हैंडलूम हैकाथॉन का आयोजन एक अगस्त को आईआईटी दिल्ली के आरएंडडी पार्क में किया गया था। तीन चरणों में आयोजित इस हैकाथॉन में देश से लगभग ढाई हजार प्रतिभागी शामिल हुए। प्रथम चरण में टीम के नवाचार-आधारित विचार को विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष 100 प्रविष्टियों में चयनित किया गया। इसके बाद टीम को दूसरे चरण के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया। यहां 'सस्टेनेबिलिटी एंड एनवायरनमेंटल इम्पैक्ट' श्रेणी में असीम मंडल और उनकी टीम में विधि संकाय के विद्यार्थी कृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.