भभुआ, दिसम्बर 3 -- हरियाणा को हराकर हासिल की बड़ी उपलब्धि, जिले में खुशी की लहर समीर राइन और मो. अल्तमश ने कर्नाटक में दिखाया अपना दमखम (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कर्नाटक में आयोजित 69वीं अंडर-17 स्कूल राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कैमूर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 25 से 29 नवंबर तक कर्नाटक स्कूल हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में संपन्न हुई। बिहार टीम की ओर से खेलते हुए कैमूर के दो प्रतिभावान खिलाड़ी मोहम्मद अल्तमश और समीर राइन ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में हरियाणा की मजबूत टीम को हराकर दोनों खिलाड़ियों ने बिहार को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इस उपलब्धि से कैमूर जिला गौरवान्वित है। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि कैमूर के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.