राष्ट्रीय हेयबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की शानदार शुरुआत
देहरादून, जुलाई 2 -- देहरादून। देवभूमि बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर फेडरेशन के तत्वावधान में एक होटल में दूसरी हेयबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता-2026 आयोजित की जा रही है। जूनियर वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र के आरव संचेती ने कर्नाटक के मोहम्मद मुस्तफा को 5-3 से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया। वहीं, सीनियर पुरुष वर्ग का भी आगाज हो गया। पहले दौर में उत्तराखंड के सचिन ने छत्तीसगढ़ के गौरव को 6-1, पंकज कुकरेजा ने मध्य प्रदेश के चैतन्य पराशर को 6-0 और शैलेन्द्र डंगवाल ने तेलंगाना के फनी राज कोपले को 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने भी जीत के साथ अभियान शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.