नई दिल्ली, जुलाई 11 -- राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026 के दूसरे दिन झारखंड के औद्योगिक विकास और निवेश संभावनाओं पर केंद्रित उच्चस्तरीय चर्चा आयोजित की गई। नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में हुए इस दो दिवसीय कार्यक्रम में नीति-निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और विकास साझेदारों ने भाग लिया। चर्चा का मुख्य उद्देश्य झारखंड को देश के अग्रणी औद्योगिक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में ठोस सुझाव और रणनीतियां तैयार करना था। उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित "औद्योगिक संवर्धन एवं निवेश" सत्र में राज्य की औद्योगिक संभावनाओं, निवेश आकर्षण और रोजगार सृजन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।निवेश आकर्षित करने और उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर बैठक में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस क...