मुजफ्फर नगर, जून 16 -- राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोहर्रम के जुलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने के संदर्भ में एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। डीएम ने मामले की जांच कराकर समाधान का भरोसा दिलाया।राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम उमेश मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मोहर्रम के जुलूस पर हिंदुओं के मंदिरों के सामने मातम में करने और रुड़की रोड पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को हटाए जाने की मांग की । कहा कि हिंदू समाज की आस्था को ध्यान में रखते हुए मोहर्रम के जुलूस के रूट पर पड़ने वाले मंदिरों के सामने मातम नहीं किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- मोहर्रम : 12 फीट से कम ही रखें ताजिये की ऊंचाई शिव चौक...