रामपुर, जनवरी 6 -- राष्ट्रीय हिन्दू जागृति संघ के पदाधिकारियों ने कुछ स्ट्रीट जंक फूड विक्रेताओं पर घटिया व मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुनील शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि वर्तमान में बाजारों में स्ट्रीट जंक फूड का प्रचलन काफी बढ़ गया है। ग्रामीण इलाकों में भी चाउमीन, मोमोज, पिज्जा व बर्गर की दुकानें खुल गई हैं। इन तमाम दुकानों में स्वच्छता का ख्याल नहीं रखा जाता है। अधिकांश विक्रेता गंदे पानी, खराब तेल, सड़ी-गली सब्जी और नकली मसालों का प्रयोग कर रहे हैं। इन दुकानों पर खाने के लिए बच्चों के साथ युवाओं की भी अच्छी-खासी भीड़ लगी रहती है। घटिया और मिलावटी सामान का सेवन करने से बच्चों में फूड प्वाइजनिंग, एलर्जी, मोटापा और लीवर आदि में बीमारियां हो रही हैं। कहा कि जिले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.