राष्ट्रीय हिंदी साधक सम्मान समारोह की तैयारी तेज, परिषद की बैठक में कई निर्णय
पूर्णिया, मई 25 -- मीरगंज, एक संवाददाता। हिंदी साहित्यिक संस्था तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को खगहा मीरगंज स्थित श्रीहरि साहित्य सदन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के संस्थापक कैलाश बिहारी चौधरी ने की। बैठक में आगामी 34वें राष्ट्रीय हिंदी साधक सम्मान समारोह, परिषद पुनर्गठन, तरुणोदय प्रकाशन तथा पूर्व आयोजनों के आय-व्यय पर विस्तार से चर्चा की गई। परिषद के वार्षिक पुनर्गठन में अशोक आलोक को अध्यक्ष, गंगेश पाठक को संपर्क प्रतिनिधि, सुनील समदर्शी को उपाध्यक्ष, प्रभाकर परवाना को सचिव, देवेश चौधरी को उपसचिव, नितेश कुमार को प्रेस प्रतिनिधि तथा कैलाश बिहारी चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अन्य सदस्य पूर्ववत बने रहेंगे। बैठक में आगामी राष्ट्रीय हिंदी साधक सम्मान समारोह हेतु प्राप्त सात प्रविष्टियों पर भी विचार-वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.