राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को किया सम्मानित
हल्द्वानी, अगस्त 7 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुक्रवार को जिला उद्योग केन्द्र में बुनकरों को सम्मानित किया गया। योजनाओं, कौशल विकास, वित्तीय सहायता, डिजिटलीकरण, उत्पादों की गुणवत्ता सुधार और ब्रांडिंग के बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय बुनकरों और शिल्पकारों के श्रम से ही हस्तनिर्मित वस्तुओं की पहचान बनी है। आधुनिक तकनीक और सरकारी सहयोग से इस क्षेत्र को नई संभावनाएं मिल सकती हैं। सम्मानित होने वालों में पूजा आर्या, कमला कपकोटी, हरीश राम, बहादुर सिंह राठौर और जीवन चन्द्र जोशी शामिल रहे। इस दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र पल्लवी गुप्ता, केएस कर्याल, अभय कुमार वर्मा, रमेश उपाध्याय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकर और शिल्पकार सम्मानित यह भी पढ़ें- Dumka News: बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.