हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी। * 12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़ताल को लेकर विभिन्न संगठनों ने बैठक की। इस दौरान संयुक्त प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को हल्द्वानी में हुई बैठक में वक्ताओं ने चारों श्रमिक विरोधी लेबर कोड रद्द करने की मांग उठाई। साथ ही* 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल के दिन बुधपार्क हल्द्वानी में होगा संयुक्त प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान ऐक्टू के राष्ट्रीय सचिव केके बोरा, बीमा कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष हिमांशु चौधरी, ऐक्टू जिलाध्यक्ष जोगेंद्र लाल, आशा यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष रिंकी जोशी, भोजनमाता संगठन महामंत्री रजनी जोशी, माले जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, पछास के चन्दन, महेश, आशा यूनियन उपाध्यक्ष रीना बाला, सरोज रावत, आकाश भारती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.