जामताड़ा, फरवरी 12 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोसोई के समीप गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर हड़ताल समर्थकों ने चक्का जाम कर दिया। सड़क पर प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। चक्का जाम के कारण खासकर मालवाहक ट्रकों और यात्री बसों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया और आवागमन सामान्य हुआ। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एआईकेएस के सुजीत माझी तथा सीटू (सीआईटीयू) के लखनलाल मंडल व चंडी दास पुरी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और झंडे लेकर नारेबाजी की। मौके पर ने...