आगरा, जनवरी 2 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुक्रवार से शुरू हो गया। लोगों को सड़क नियम सुरक्षा के नियम बताने के लिए प्रचार वैन को कलक्ट्रेट परिसर से डीएम प्रणय सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके द्वारा कासगंज के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पब्लिक ऐड्रस सिस्टम द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही राहवीर योजना, रिफ्लेक्टर की अनिवार्यता व अन्य यातायात नियमों के सम्बन्ध में पम्पलेट का वितरण किया जाएगा। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि, सड़क सुरक्षा माह के चलते सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय के परिसर में सभी बस-ट्रक, ई-रिक्शा, टैक्सी चालकों एवं उनके यूनियन के पदाधिकारियों के साथ जीरो फैटैलिटी के लिए संवेदीकरण कार्यशाला भी होगी। टीएसआई लक्ष्मण सिंह ने बता...