कौशाम्बी, जनवरी 9 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत शुक्रवार को सैनी चौराहे पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। सैनी थाना क्षेत्र में सफर करने वाले ऑटो, रिक्शा चालक एवं चार पहिया चालकों के साथ आम जनमानस को कोहरे के मौसम मे यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान से संबंधित नियमों की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। कार्यक्रम के अंतर्गत संगोष्ठी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के विषय में उपस्थित लोगों को प्रशिक्षित कर जागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.