कोडरमा, अगस्त 31 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया इकाई की ओर से रविवार को "राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति और दवाओं की कीमतें" विषय पर सेमिनार एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और सदस्यों का स्वागत संगठन के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता एवं सचिव दिलीप सिन्हा ने किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के साथी ज्ञान शंकर मजूमदार ने देश की स्वास्थ्य नीति, दवाओं की बढ़ती कीमतों और मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद दवाओं की कीमत निर्धारण व्यवस्था में लागत आधारित मूल्य निर्धारण से बाजार आधारित मूल्य निर्धारण की ओर बदलाव हुआ है। उन्होंने दवाओं पर लगने वाले करों को लेकर भी सवाल उठाए। कार्यक्रम में सुनील कुमार गुप्ता, दिलीप सिन्हा, सिकंदर कुमार, मंटू...