राष्ट्रीय स्वास्थ्य जांच में शामिल हो लिवर स्क्रीनिंग : नड्डा
नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कहा कि देश के सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य जांच कार्यक्रमों में लिवर स्क्रीनिंग को शामिल किया जाना चाहिए। इससे लिवर रोगों की समय पर पहचान होगी और गंभीर बीमारियों का बोझ कम किया जा सकेगा। नड्डा ने आईएलबीएस से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से लिवर रोगों की स्क्रीनिंग का राष्ट्रीय ढांचा तैयार करने को भी कहा। यह बात उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। समारोह में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कानूनन मना, पर बीमार पिता को लिवर देगा नाबालिग बेटा; HC की मंजूरी, क्या शर्तें? इस अवसर पर 36 पोस्ट-डॉक्टोरल और आठ पीएचडी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.