मुरादाबाद, मार्च 22 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद में हिन्दू नववर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने नव संवत्सर की महिमा बताई। इस दौरान एकजुटता का संदेश दिया गया। इस समय किस तरह से ऋतु परिवर्तन होता है। इसके अलावा बदलाव की प्राकृतिक प्रक्रिया में पेड़ पौधों पर कोंपलें आती हैं। कई राज्यों में वन वर्ष को धूम धाम से अलग अलग नामों से मनाया जाता है। संघ के लिहाज से महानगर के भागों में अलग अलग जगह कार्यक्रम कए आयोजन किए गए। संघ के दस नगरों में पथ संचलन से हिन्दू नव वर्ष का संदेश दिया। पाकबड़ा, मिलन विहार, प्रीति विहार समेत कई जगह पथ संचलन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...