गोड्डा, मार्च 20 -- गोड्डा, एक संवाददाता। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के अवसर पर गोड्डा नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। गांधी मैदान में स्वयंसेवकों की शाखा लगी गुरूवार की प्रातः लगी। प्रार्थना और बौद्धिक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद नगर के कारगिल चौक में फूलों की वर्षा की गई और लड्डू का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान एकल गीत प्रिंस ने गया और बौद्धिक में मुकेश का हुआ। उन्होंने ने हिंदू नववर्ष के महत्व को बताते हुए कहा कि विक्रम संवत् हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत ) केवल नया साल नह...