हजारीबाग, फरवरी 3 -- बरही, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा सप्ताह पर स्वच्छता अभियान चलाया। संघ के शिवाजी शाखा बरही के स्वयंसेवकों ने आंबेडकर नगर बाराटांड़ में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव परिसर क साफ सफाई करते हुए कहा कि बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर विभिन्न विषयों के ज्ञाता थे। अपने देश के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ संविधान का निर्माण किया जिसमें सबको न्याय और समानता दिलायी। भेदभाव मिटाकर उन्होंने समाज को एकजुट करने का काम किया। स्वच्छता अभियान में विहिप के सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता,पिंटू चंद्रवंशी, दीपेश ठाकुर, कृष्णा यादव, संजय रविदास समेत अनेक लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.